फ़्रांसिसी फ़ुटबॉलरों की सुनवाई
फ़्रांस में फ़ुटबॉल अधिकारियों ने दक्षिण अफ़्रीका में हुए विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम के पांच खिलाड़ियों को अनुशासन से संबंधित एक सुनवाई के सामने पेश होने के लिए कहा है.
विश्व कप के दौरान फ़्रांस की सारी टीम ने अपने आख़िरी मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन का बहिष्कार कर दिया था, जिसकी सारे देश में भारी आलोचना हुई थी.
टीम के इस बहिष्कार के पीछे स्ट्राइकर निकोलस अनेलका का कोच से झगड़ा था जिसके बाद अनेलका को दक्षिण अफ़्रीका से वापस घर भेज दिया गया था.
सुनवाई के लिए बुलाए गए खिलाड़ियों में निकोलस अनेलका, फ़्रैंक रिबेरी और कैप्टन पेट्रीस एवा शामिल हैं.
लेकिन सभी बुलाए गए खिलाड़ी इस अनुशासनात्मक समिति के सामने पेश नहीं हुए हैं.
बीबीसी संवाददाता अलेक्स केपस्टिक के मुताबिक फ़्रेच फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन ने उन्हीं खिलाड़ियों को सुनवाई के लिए बुलाया है जिन्हें वे विश्व कप में टीम के ख़राब प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार मानती है.
झगड़ा निकोलस अनेलका और कोच रेमंड डोमेनेच के बीच हुआ था. इस झगड़े के बाद हुई हड़ताल में फ़्रांस के सभी 23 खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग सेशन का बहिष्कार किया.
इस सुनवाई में टीम के प्रबंधन और सहायक स्टाफ़ को भी अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है.
फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोलास सारकोज़ी ने भी खिलाड़ियों को इस हरकत से नाराज़गी जताई थी और सारी टीम को विश्व कप के बाद नोर्वे के ख़िलाफ़ हुए एक दोस्ताना मैच से अलग रखा गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
