कोलंबो टेस्ट : नहीं निकल सका कोई नतीजा (लीड-6)
मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को तीसरे सत्र के खेल के दौरान श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट खोकर 129 रन बनाकर घोषित कर दी। भारतीय टीम 65 रनों के लक्ष्य के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरती, उससे पहले ही दोनों कप्तानों के बीच मैच समाप्त करने को लेकर सहमति हो गई। इसके बाद अंपायरों ने मैच समाप्त कर दिया।
कप्तान कुमार संगकारा 114 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि थिलन समरवीरा ने 46 गेदों पर 10 रन बनाए। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने एक-एक विकेट लिए। श्रीलंका ने तीसरे विकेट के रूप में माहेला जयवर्धने का विकेट गंवाया। जयवर्धने पांच रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
दूसरे विकेट के रूप में थरंगा पारानाविताना पेवेलियन लौटे। उन्हें 34 रन के व्यक्तिगत योग पर हरभजन सिंह ने आउट किया। पारानाविताना ने 62 गेदों पर पांच चौके लगाए। यह विकेट 73 रन के कुल योग पर गिरा। 50 रन के कुल योग पर श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया था।
दिलशान 14 रन के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे। उन्हें अभिमन्यु मिथुन ने ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी जहां चार विकेट पर 642 बनाकर घोषित कर दी थी वहीं पांचवें दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बनाए गए 707 रनों की बदौलत कुल 65 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।
चौथे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करियर के पांचवें दोहरे शतक और पहला टेस्ट खेल रहे सुरेश रैना के पहले शतक की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 669 रन बना लिए थे।
दिन का खेल खत्म होने तक ईशांत (10) और प्रज्ञान ओझा (0) के रूप में भारतीय टीम की अंतिम जोड़ी नाबाद लौटी थी। पांचवें दिन ईशांत जहां 27 रन बनाकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए वहीं ओझा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से असंथा मेंडिस ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि अनियमित गेंदबाज दिलशान ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले। पहला टेस्ट मैच खेल रहे सूरज रांडीव दो विकेट लेने में सफल रहे। फर्नाडो को एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications