टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रहे दक्षिण क्षेत्र के सभी बल्लेबाज 73.5 ओवर में पेवेलियन लौट गए। दिनेश कार्तिक (153) और मारीपुरी सुरेश (नाबाद 58) को छोड़कर दक्षिण का और कोई बल्लेबाज अपने बल्ले का मुंह नहीं खोल सका।
रॉबिन उथप्पा (22), राहुल द्रविड़ (7), कप्तान वी.वी.एस. लक्ष्मण (13), एस. बद्रीनाथ (13) और अर्जुन यादव ने निराश किया। इसके अलावा आर. अश्विन ने 23 रनों का योगदान दिया।
कार्तिक ने अपनी 113 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में 24 चौके और चार छक्के लगाए जबकि सुरेश ने 92 गेंदों पर सात चौके जड़े। मध्य क्षेत्र की ओर से पंकज सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने भी दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलते हुए उत्तर क्षेत्र ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए। तन्मय श्रीवास्तव 36 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि शिवानंद शुक्ला ने 32 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।