VIDEO: मेसी ने दागा गोल तो जश्न में माराडोना ने किया अभद्र इशारा, फिर पड़ गए बीमार
नई दिल्ली। फीफा विश्वकप का रोमांच ही ऐसा है की कोई खिलाड़ी अगर मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रहा हो तो बाहर बैठे दर्शक उसके कायल नजर आते हैं। ऐसे में अगर वो खिलाड़ी लियोनेल मेसी हों तो दर्शकों का मैदान में झूमना और नाचना आम बात है। वहीं इस मौके का आनंद उठाने में भला उनके कोच कैसे पीछे रह सकते हैं। नाइजीरिया के साथ चल रहे रोमांचक मुकाबले में जहां शुरुआत में ही मेसी ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई तो वीआईपी बाक्स में बैठे डिएगो माराडोना खुशी से झूमते नजर आए।
|
मैदान में लगाया ठुमका
57 वर्षीय दिग्गज अर्जेंटीना के माराडोना ने मैच शुरू होने से पहले नाईजीरिया की एक महिला प्रशंसक के साथ ठुमके लगाए और इसके बाद अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। गौरतलब हो कि अर्जेंटीना की नाईजीरिया पर 2-1 की जीत के दौरान मेजबान प्रसारक ने माराडोना पर भी कैमरा फोकस करके रखा। जब पहले हाफ के शुरू में मेसी ने अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई तो माराडोना खुशी से उछल पड़े. उन्होंने अपने हाथों से छाती पर क्रॉस बनाया और आसमान की तरफ देखकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।
|
कुछ ऐसा दिया रिएक्शन
पहले हाफ में तो अर्जेंटीना ने बढ़त बना ली थी लेकिन नाईजीरिया ने जब दूसरे हाफ के शुरू में पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा तो माराडोना काफी परेशान दिख रहे थे। खेल जब 80 मिनट के पार चला गया तो उन्होंने अपना चेहरा ढक दिया. वह मैच नहीं देख रहे थे लेकिन जैसे ही 86वें मिनट में मार्कोस रोजो ने गोल दागा माडारोना उछल पड़े. उन्होंने अपने दोनों हाथों की बीच की उंगलियां (अभद्र इशारा) मैदान की तरफ करके जश्न मनाया।
|
हो गए बीमार
गौरतलब हो कि इस मुकाबले में अर्जेंटीना की जीत के बाद माराडोना के स्वास्थ्य को लेकर चिंता शुरू हो गई जब सोशल मीडिया पर दिखाये गए. एक वीडियो में दिखाया गया कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। उनके दो दोस्त उन्हें अंदर लेकर जा रहे हैं। माराडोना पहले भी स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में रहे। इनमें कोकीन की लत शामिल है। गौरतलब हो कि इस जीत के साथ अर्जेंटीना की टीम नाकआउट राउंड में पहुंच गई है।
देखें विश्वकप की शानदार तस्वीरेंः
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
