एशेज में फ्लॉप रहेंगे बोपारा: शेन वार्न
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न को इंगलैंड के बल्लेबाज रवि बोपारा की काबिलियत पर शक है। उनका कहना है कि इंगलैंड टीम को आगामी एशेज श्रृंखला में रवि बोपारा पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।
बोपारा ने भले ही पिछले दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में तीन शतक लगाकर क्रिकेट प्रशंसकों की वाहवाही लूटी हो लेकिन वार्न की नजरों में वह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं हैं। वार्न ने अखबार डेली टाइम्स से बातचीत में कहा, "बोपारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वह एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं हैं।"
बेहतर साबित हो सकते हैं कॉलिंगवुड
उन्होंने कहा, "बोपारा में एक अच्छे क्रिकेटर की सारी प्रतिभाएं मौजूद हैं लेकिन उनमें टेम्परामेंट की कमी है। मैं उम्मीद करूंगा कि ऐशेज श्रृंखला में इंगलैंड की टीम बोपारा पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेगी। इंगलैंड की टीम ऐसा नहीं करती है तो वह मुश्किलों में घिर जाएगी।"
वार्न ने कहा कि एशेज में पॉल कॉलिंगवुड इंगलैंड के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं लेकिन उन्हें केविन पीटरसन की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, "एशेज में जीत के लिए बल्लेबाजी के मोर्चे पर पीटरसन और कॉलिंगवुड को और गेंदबाजी के मोर्चे पर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पूरे दमखम के साथ अपना प्रदर्शन करना पड़ेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications