फ़ाइनल में सरीना से भिड़ेंगी वयारा
विंबलडन में महिलाओं के एकल मुकबाले के फ़ाइनल में शनिवार को सरीना विलियम्स का सामना रूस की वयारा ज़वानरोवा से होगा.
वर्तमान चैंपियन सरीना छठी बार विंबलडन के फ़ाइनल में पहुँची हैं. सरीना अपना चौथा विंबलडन ख़िताब जीतने की फ़िराक़ में हैं लेकिन इसके लिए उन्हें वयारा ज़वानरोवा को हराना होगा.
21वीं वरीयता प्राप्त वयारा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंची हैं.
सेमीफ़ाइनल में उन्होंने स्टेवाना पेरेनकोवा को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया था. 1975 में कंप्यूटर रैंकिंग शुरु होने के बाद से विंबलडन के फ़ाइनल में पहुँचने वाली वे दूसरी सबसे कम वरियता प्राप्त खिलाड़ी हैं.
2008-09 में वयारा की गिनती विश्व के टॉप-10 खिलाड़ियों में होती थी लेकिन फिर चोट लगने के कारण उनकी रैंकिग गिरती गई.
वहीं सरीना विलियम्स सेमीफ़ाइनल में चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को हराकर फ़ाइनल तक पहुंची हैं. इस मैच में क्विटोवा ने सरीना को कड़ी टक्कर दी थी. सरीना ने मैच 7-6 (7-5) 6-2 से जीता था.
वैसे विंबलडन में महिलाओं के डबल्स मुकाबले में इस बार वयारा ज़वानरोवा ने अपनी जोड़ीदार के साथ मिलकर सरीना और वीनस विलियम्स को मात दी है.
एकल मुकाबलों में सरीना ने वयारा को छह मैचों में से पांच बार हराया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
