Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोनाल्डो ने जीता 'फीफा वर्ल्ड प्लेअर अवार्ड' (लीड-1)

खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट' के मुताबिक इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले रोनाल्डो को दो महीने पहले यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुना गया था। रोनाल्डो ने पहली बार 'वर्ल्ड प्लेअर ऑफ द इअर' सम्मान हासिल किया है।

बहरहाल, स्पेन के क्लब बार्सिलोना के अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी 'वर्ल्ड प्लेअर ऑफ द इअर' सम्मान की दौड़ में दूसरे और इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल के स्पेनी स्ट्राइकर फर्नाडो टोरेस तीसरे स्थान पर रहे।

सोमवार को स्पेन की राजधानी मेड्रिड में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान फीफा ने स्पष्ट किया कि 23 साल के रोनाल्डो को पिछले साल इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने के लिए इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।

फीफा के मुताबिक रोनाल्डो के प्रयासों के कारण ही मैनचेस्टर युनाइटेड पिछले साल प्रीमियर लीग, चैंपियंस लीग और क्लब वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल रहा।

खास बात यह है कि रोनाल्डो फीफा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने वाले इंग्लैंड के पहले क्लब फुटबालर हैं। इससे पहले यह खिताब स्पेनिश और इटेलियन लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलता रहा है।

विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार ब्राजील के पेले से सम्मान हासिल करने के बाद रोनाल्डो ने कहा, "मैं इस सम्मान को पाकर हैरान हूं। मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी मां और बहन से कहना चाहता हूं कि-चलो जमकर जश्न मनाया जाए, क्योंकि यह मेरी जिंदगी की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+