फीफा विश्व कप : ट्रॉफी पर दर्ज होगा नया नाम
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अभी न ही स्पेन ने इस प्रतियोगिता को जीता है और न ही हॉलैंड ने। यह मैच जोहांसबर्ग सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार किसी यूरोपीय देश से बाहर दो यूरोपीय देशों के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मैच के बाद विश्व फुटबाल को आठवां चैम्पियन मिलेगा।
फाइनल मुकाबले के लिए दोनों देशों के कोच भी पूरे दस्ते के साथ आएंगे। स्पेन के कोच विसेंट डेल बॉस्क्वे के पास आर्सेनल के लिए खेलने वाले चेस्क फेब्रिगास जैसे मिडफिल्डर हैं। इस टीम ने सेमीफाइनल में जर्मनी को 1-0 से शिकस्त दी थी।
फाइनल में फैब्रिगास खेलेंगे या नहीं इसका फैसला लेना बॉस्क्यू के लिए आसान नहीं होगा। यह भी स्पष्ट नहीं है कि लिवरपूल के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर फर्नाडो टॉरेस को अंतिम-11 में रखा जाएगा या नहीं।
सेमीफाइनल में टॉरेस की जगह प्रेडो को जगह दी गई थी लेकिन जर्मनी के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर पाए और वर्ष 2008 में खेले गए यूरो कप के फाइनल में टॉरेस ने स्पेन को जीत दिलाई थी। इसलिए बॉस्क्वे उन्हें फिर से एक मौका दे सकते हैं।
इस बीच हॉलैंड के कोच बर्ट वान मारविज्क को अच्छी खबर मिली है। सेमीफाइनल में उरुग्वे को 3-2 से हराने वाली इस टीम के लिए डिफेंडर ग्रेगरी वान डेर वेइल और मिडफील्डर निग्रेल दे जोंग अपनी सेवाएं देंगे। निग्रेल और वेइल उरुग्वे के खिलाफ नहीं खेल सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications