Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सैंतोस के साथ बने रहना चाहते हैं रोबिन्हो

रोबिन्हो छह महीने के लिए लोन पर आधारित करार के तहत सैंतोस को अपनी सेवाएं देने के लिए ब्राजील गए थे लेकिन अब उन्हें एक बार फिर इंग्लैंड लौटना होगा। सिटी के साथ उनका 3.25 करोड़ डॉलर का करार 2013 में समाप्त हो रहा है।

समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान रोबिन्हो ने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रीमियर लीग उन्हें रास नहीं आया है लेकिन उनका असल सपना अपने क्लब सैंतोस को कोपा ब्राजील कप जीतते हुए देखना हैं और वह इसी प्रयास में जुटे हैं।

26 वर्षीय रोबिन्हो स्वदेश में बने रहने के लिए उतावले हैं लेकिन सिटी के कोच रोबटरे मैनचिनी उन्हें अपनी टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए इंग्लैंड वापस बुलाना चाहते हैं।

रोबिन्हो ने कहा, "मेरा दिल तो ब्राजील में ही है लेकिन मैं सिटी प्रबंधन को नाराज नहीं कर सकता। प्रीमियर लीग ने मुझे काफी कुछ दिया है। ऐसे में मैं सैंतोस के लिए खेलने की कामना के साथ यही आशा करुं गा कि मैनचिनी मुझे अपने देश में रहने देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+