VIDEO: मैच जीतने के बाद धोनी के सामने ब्रावो और हरभजन ने लगाए जमकर ठुमके
नई दिल्ली। जीत का जश्न कुछ अलग ही होता है, ऐसा ही एक मौका आया चेन्नई सुपकिंग की टीम के लिए।आईपीएल 11 का पहला प्लेऑफ मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच से पहले भी अटकलें लगाई जा रही थी की ये मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, और हुआ भी कुछ ऐसा ही। धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद की टीम को बुलाया। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ठीक नहीं रही। शिखर धवन को इस मैच की और अपने ओवर की पहली गेंद दीपक चहर ने फेंकी और धवन बोल्ड हो गए। गब्बर का पहली ही गेंद पर बोल्ड आना पूरी टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा इसके बाद हैदराबाद का विकेट लगातार गिरता रहा, कप्तान केन विलियमसन भी इस पूरी सीरीज में कमाल के फार्म में थे लेकिन इस मैच में कुछ खाास नहीं कर सके। उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली और आउट हो गए, चेन्नई के गेंदबाजों ने 50 रन पर ही हैदराबाद के 4 विकेट चटका दिए थे। हालांकि ब्रेथवेट की शानादार 43 रनों की पारी की बदौलत हैदराबाद ने 140 रनों का लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की भी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही लेकिन चेन्नई ने यह मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में ब्रावो और हरभजन ने ठुमके लगाए।
ब्रावो ने कुछ यूं लगाया ठुमकाः गौरतलब हो की दोनों टीमों के बीच हुआ ये मुकाबला बेहद रोमांचक था। 140 रनों के लक्ष्य को माना जा रहा था की चेन्नई की टीम आसानी से हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा, चेन्नई के पहले ही ओवर में वाटसन बिना खाता खोले ही बोल्ड हो गए। इस मुकाबले में धोनी और रैना ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाए, और सस्ते में निपट गए लेकिन डू प्लेसिस की शानदार पारी नाबाद पारी के बदौलत चेन्नई ने यह मुकाबला जीत लिया, इसके बाद मैदान में भी ठुमका लगाने वाले ब्रावो ने ड्रेसिंग रूम में हरभजन के साथ धोनी के सामने जमकर नाचा, यह वीडियो चेन्नई सुपरकिंग ने अपलोड किया जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
Story first published: Wednesday, May 23, 2018, 11:22 [IST]
Other articles published on May 23, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
