Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेबल टेनिस टीम से बाहर हुए सौम्यजीत घोष, अस्थायी रूप से किए गए निलंबित

नई दिल्ली। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष को निलंबित कर दिया गया है। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल एमपी सिंह ने बताया कि सौम्यजीत घोष को जांच होने तक निलंबित किया गया है। इसके साथ ही वो भारत की टेबल टेनिस टीम से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि सौम्यजीत घोष पर गुरुवार को एक 18 वर्षीय लड़की के कथित रेप का मामला दर्ज कराया था। सौम्यजीत के खिलाफ इस लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उत्तरी 24 परगना के बारासात जिले के महिला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस लड़की का आरोप है कि सौम्यजीत ने अप्रैल 2015 में उसके घर पर शादी का झांसा देकर उससे रेप किया था। लड़की ने ये भी दावा किया है कि वे दोनों पिछले तीन सालों से संपर्क में हैं, जब वह नाबालिग थी। इस लड़की का कहना है कि उसे सौम्यजीत से शादी के मामले में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। सौम्यजीत के खिलाफ रेप के आरोप में आईपीसी की धारा 376, आईपीसी की धारा 147 (धोखाखड़ी), आईपीसी की धारा 313 (महिला की सहमति के बिना मिसकैरेज करवाना) और पोस्को ऐक्ट के तहत मामले दर्ज कराए हैं।

वहीं सौम्यजीत ने रेप के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि रिलेशनशिप खत्म होने के बाद भी वह लड़की उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। सौम्यजीत ने कहा, 'वह जो भी कह रही है, वह झूठ है क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। हम रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर मैं करियर पर फोकस करना चाहता था इसलिए मैंने उसे बता दिया था कि अब तुम्हारे साथ रहना मुश्किल है।'

Story first published: Friday, March 23, 2018, 19:51 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+