मैच फिक्सिंग विवाद : स्पीड ने पाकिस्तान के निलंबन की मांग की
स्पीड ने आस्ट्रेलिया के 'एबीसी' चैनल से बातचीत के दौरान इस मामले को बेहद गंभीर करार देते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी काफी समय से मैच फिक्सिंग में लिप्त रहे हैं। ऐसे में तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को ही निलंबित कर दिया जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पाकिस्तानी मूल के व्यवसायी मजहर माजिद को शनिवार को गिरफ्तार करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया था कि उसने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के साथ नो-बॉल डालने को लेकर फिक्सिंग की थी।
कप्तान बट्ट को इस बात की पूरी जानकारी थी क्योंकि माजिद ने उन्हें इस पूरे घटनाक्रम में शामिल बताया था। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से इस बात का खुलासा हुआ है।
माजिद ने समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे।
समाचार पत्र ने इस स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो स्कॉटलैंड यार्ड को मुहैया कराया था। स्कॉटलैंड यार्ड ने इसी के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों से पूछताछ की है। माजिद को फिलहाल जमानत पर रिहा कर दिया गया है लेकिन उससे आगे भी पूछताछ जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications