Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका को मिला 376 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र झटका नाइटवॉचमैन मोर्न मोर्कल के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर की गेंद पर मिशेल जानसन के हाथों लपके गए। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बोलिंगर ने मोर्कल के रूप में टेस्ट विकेटों का खाता खोला।

सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी 85 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि इस श्रंखला में शानदार योगदान देने वाले हाशिम अमला ने 69 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए हैं।

इससे पहले, मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 267 रनों पर घोषित कर दी। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे जबकि मेहमान टीम अपनी पहली पारी में 327 रन बना सकी थी। इस तरह आस्ट्रेलिया ने ग्रीम स्मिथ की टीम के सामने 376 रनों का अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। हालांकि मेहमान टीम पर्थ टेस्ट मैच में 414 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर चुकी है।

दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने हाथ खोले और अपनी टीम को मजबूती प्रदान करने में योगदान दिया। खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन हालांकि एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से 39 रन ही निकले।

सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच ने सबसे अधिक 61 रनों का योगदान दिया। कैटिच से 137 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। इसके अलावा पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे कप्तान रिकी पोंटिंग ने 57 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 53 रनों का योगदान दिया जबकि माइकल हसी 45 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस श्रंखला की पांच पारियों में बुरी तरह नाकाम रहने वाले हसी ने अपनी नाबाद पारी में 94 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा। पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले उपकप्तान माइकल क्लार्क 55 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 41 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्कल ने दो विकेट चटकाए जबकि डेल स्टेन तथा पॉल हैरिस ने एक-एक विकेट लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+