विराट कोहली ने बताया क्यों बाकी टीमें नहीं चाहती हैं कि RCB प्ले ऑफ में पहुंचे
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का मुकाबला अब धीरे-धीरे और रोमांचक होता जा रहा है। हर मैच के बाद अंक तालिका में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिलता है। कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की राह आसान लगती है तो कुछ टीमों के लिए यह राह और कठिन होती जा रही है। ऐसा ही एक मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन के 50वें मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और मौईन अली ने शानदार और तेज रफ्तार से अर्धशतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत आरसीबी ने 218 रनों का एक बड़ा लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाली आरसीबी की इस मैच में गेंदबाजी भी शानदार रही वहीं डिविलियर्स और सरफराज ने शानदार कैच भी लपके। ऐसे में हैदराबाद के कप्तान विलियमसन और मनीष पांडे की पारी कमाल नहीं कर सकी और आरसीबी ने यह मुकाबला जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद आरसीबी की टीम 12 अंको के साथ अंक तालिका में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। इस रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम की जमकर सराहना की और ये भी बताया की आखिर और टीमें क्यों नहीं चाहती की आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचे,उन्होंने कहा की बाकी टीमों को हमारे पहुंचने से बहुत नुकसान होगा।
गेंदबाजों का किया शुक्रियाः विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की जिस तरह हमारी टीम के गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा की मैदान बैटिंग के अनुकूल था और ओस भी काफी पड़ी थी, ऐसे में यह हमारे टीम का बड़ा शानदार प्रदर्शन रहा है। कोहली ने बताया की हमने ऐसे कई नजदीकी मुकाबले देखे हैं। मुंबई के साथ भी हमारा बहुत नजदीकी मुकाबला हुआ था जिसमें हमने जीत दर्ज की थी।
लगातार जीत पर बोले कोहलीः अपनी लगातार हार के बाद अब विराट सेना ने लगातार तीन मैच जीत लिए हैं । ऐसे में उन्होंने कहा की हम अंक तालिका में राजस्थान के ऊपर आ चुके हैं। हमारा प्रदर्शन बहुत शानदार है इसीलिए कोई भी टीम नहीं चाहती की हम प्लेऑफ में पहुंचे क्योंकि सभी जानते हैं की अगर हम प्लेऑफ में पहुंच गए तो फिर उनके लिए जीतना मुश्किल होगा और हम हारने वाले हैं नहीं। विराट ने डिविलियर्स के कैच की तारीफ करते हुए कहा मैने जिंदगी में पहली बार कोई असली सुपरमैन देखा है डिविलियर्स के रूप में उन्होंने बहुत शानदार कैच लपका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
