एटीपी चैलेंजर के क्‍वार्टर्स में बोपन्नाए-कुरैशी

By Staff
बैंकॉक। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार एहसाम उल हक कुरैशी के साथ एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

50,000 डॉलर इनामी प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-कुरैशी ने थाईलैंड के दानाई उदोमचोक और आस्ट्रेलिया के ब्राइडन क्लीन की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और कुरैशी का सामना आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसीओन और ब्राजील के मारिको टोरेस की जोड़ी से होगा।

गुसीओन और टोरेस ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के फैरिस अक्हाजान तथा थाईलैंड के पी सिरील्यूथियावाथाना की जोड़ी को 6-3, 7-5 से शिकस्‍त दी।

भारत के एक और खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज और उनके अमेरिकी जोड़ीदार एंडी रैम इजरायल के हारेल लेवी और नाओम ओकुन की जोड़ी से 3-6, 6-3, 6-10 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

Story first published: Thursday, March 19, 2009, 11:27 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+