For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

रोनाल्डो की जगह अब ये खिलाड़ी होगा रियल मैड्रिड का चेहरा

नई दिल्ली। स्पेनिश फुटबॉल क्लब यूरोपियन चैम्पियन रियल मैड्रिड को रोनाल्डो ने हाल ही में अलविदा कह दिया जिसके बाद रियल मैड्रिड को एक स्टार खिलाड़ी की तलाश थी। रियल मैड्रिड की ये तलाश पूरी हो चुकी है। रोनाल्डो के जाने के बाद उनके साथ खेल चुके वेल्स के स्टॉर फुटबॉलर गेरेथ बेल रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी होंगे। बेल 2018-2019 के लिए रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी होंगे। टीम में फिलहाल कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो बेल से ज्यादा अच्छा खेलता हो और प्रभावित कर सके। फुटबॉल जानकारों का मनना है कि बेल में वो दमखम है जो इस क्लब को नई ऊचाइंयों तक ले जा सके।

कोच जुलेन लोपेटेगुई भी चाहते हैं कि करीम बेंजिमा के साथ जुगलबंदी कर बेल आक्रामक खेल खेलें।
रोनाल्डो के जाने के बाद फिलहाल टीम के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो आगे आकर गोल कर सके।

चैंपियंस लीग का खिताब दिलाया:
बेल ने कई बार अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कीव में लिवरपूल के खिलाफ खेले गए फाइनल में बेल ने दो गोल दागे थे।उनके इस गोल से रियल मैड्रिड ने तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था।

गेरेथ बेल की प्रतिक्रिया:
गेरेथ बेल का कहना है कि वह इस चुनौती के लिए तैयार हैं।वह अपना सर्वश्रष्ठ देना चाहते हैं।कोच लोपेटेगुई की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।बता दें कि बेल 6 वर्षों से रियल मैड्रिड का हिस्सा रहे हैं।उन्होंने 189 मैच खेलते हुए 88 गोल दागे हैं। चार बार उन्होंने चैंपियंस लीग खिताब, एक बार ला लीगा और एक कोपा डेले रे ट्रॉफी रियल के नाम कराई है।2013 में 8 अरब रुपए में वह टोटेनहाम छोड़कर रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे।उस वक्त वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

Story first published: Saturday, July 28, 2018, 12:29 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+