Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियन्स लीग : सम्मान के लिए खेलेगा गयाना

रामनरेश सरवन की कप्तानी में खेल रही यह टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से उसके लिए साउथ आस्ट्रेलिया को हराने में काफी मशक्कत करनी होगी लेकिन वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन की हैसियत से वह यह मैच जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने का भरपूर प्रयाक करेगी।

इस मैच को जीतकर साउथ आस्ट्रेलिया की टीम अपने ग्रुप में अजेय रहने वाली एकमात्र टीम बनना चाहेगी। साउथ आस्ट्रेलिया ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और लायंस क्लबों को पराजित किया है। गयाना की टीम लायंस और रॉयल चैलेंजर्स के हाथों नौ-नौ विकेट से हारी है जबकि मुंबई इंडियंस ने उसे 31 रनों से पराजित किया है।

इसी दिन ग्रुप-बी में दक्षिण अ्रफ्रीका के लायंस क्लब का सामना रॉयल चैलेंजर्स के साथ होगा। लायंस के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसमें मिली जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। दूसरी ओर, हार की सूरत में उसका खिताबी दौड़ में बने रहना मुश्किल हो जाएगा।

उठापटक से भरे मुकाबलों ने चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण को खास बना दिया है। 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण मे 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।

चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+