Asian Games 2018: सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम को मिली हार, जीता ब्रॉन्ज
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 18वें एशियन गेम्स का 13वां दिन भी भारत के लिए यादगार रहा और इस दिन भारत की झोली में एक के बाद एक पदक आते गए। सबसे पहले मुक्केबाज विकास कृष्ण को सेमीफाइनल में अनफिट घोषित करने के बाद उन्हें ब्रॉन्ज ही संतोष करना पड़ा। वहीं इसके बाद शुक्रवार को भारत के खाते में सेलिंग (नौकायन) में 3 मेडल आए। वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर ने महिलाओं की 49er एफएक्स स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वहीं हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता। जबकि पुरुषों की 49er स्पर्धा में वरुण ठक्कर और केसी गणपति ने ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया। वहीं इसके बाद भारत के लिए उस वक्त एक और ब्रॉन्ज मेडल आया जब पुरुष स्कवैश टीम ने भारत को पदक दिलाया। बता दें कि सौरव घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, रमित टंडन, महेश मानगांवकर की भारतीय टीम फाइनल में जाने से चूक गई। भारत ने पूल-बी में लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, हालांकि वो अपना प्रदर्शन फाइनल में जारी नहीं रख सके। वहीं महिला स्कवैश टीम ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में उनसे अब गोल्ड की उम्मीद है।
#TeamIndia at the #AsianGames2018
— Team India (@ioaindia) August 31, 2018
In #Squash updates, #TeamIndia Men's team bags Bronze medal in Men's Team event, after bowing down to Hong Kong team 0-2! #GreatEfforts team 👏🇮🇳#IAmTeamIndia pic.twitter.com/6kPfDSNJVM
दरअसल इंडियन मेंस स्कवैश टीम को हॉन्ग कॉन्ग चीन के हाथों सेमीफाइनल में 2-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिसके कारण यह टीम आगे का सफर नहीं तय कर सकी और उसे ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। इस पदक के साथ ही भारत के मेडल्स की संख्या 63 हो गई है। वहीं अभी बॉक्सिंग में दो, स्क्वॉश में दो और हॉकी में एक मेडल मिलना तय है यानी जकार्ता में भारत 64 मेडल्स की संख्या को पार कर जाएगा। इससे पहले भारत ने सबसे अधिक, 2010 एशियाड में 64 मेडल्स हासिल किए थे। तब भारत के खाते में 14 गोल्ड मेडल थे। अभी तक भारत को 13 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। यानी भारत को अब अगर एक गोल्ड और मिलता है तो 2018 के एशियन गेम्स, भारत के लिए सबसे कामयाब एशियन गेम्स बन जाएंगे। ऐसे में देखना होगा कि यहां भी भारत क्या कोई इतिहास रच सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
