मेड्रिड, 17 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर मेड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फाइनल मुकाबले में नडाल ने फेडरर को 6-4, 7-6 (7-5) से पराजित किया। नडाल का यह 18वां मास्टर्स खिताब है।
मैच के पहले दौर में एक समय नडाल 4-2 से पीछे चल रहे थे। परंतु मेजबान खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए पहला सेट 6-4 से जीत लिया। दूसरा सेट भी रोचक रहा लेकिन इसमें भी बाजी नडाल ने की।
इस जीत के बाद नडाल एक बार फिर टेनिस की पुरुष खिलाड़ियों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस खिताबी जीत के बाद नडाल ने कहा, "मेड्रिड में जीत हासिल करना मेरा एक सपना रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।