मलिक के साथ खड़े हुए पीसीबी अध्यक्ष
कराची, 26 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के हाथों एकदिवसीय श्रृंखला में मिली शर्मनाक पराजय के बाद एक तरफ जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम प्रबंधन से हार पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है वहीं दूसरी ओर पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट ने कप्तानी के मुद्दे पर शोएब मलिक का खुलकर साथ दिया है।
एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद एक बार फिर मलिक को कप्तान पद से हटाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी लेकिन बट्ट ने साफ कर दिया कि आने वाले कुछ समय तक मलिक की कप्तानी को कोई आंच नहीं। हालांकि बट्ट ने कहा कि टीम प्रबंधन की रिपोर्ट के आधार पर इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।
बकौल बट्ट, "श्रीलंका के हाथों मिली हार निश्चित तौर पर शर्मनाक है लेकिन इसके लिए सीधे तौर पर कप्तान को दोषी ठहराना उचित नहीं। मेरा मानना है कि एक या दो श्रृंखलाओं के आधार पर किसी कप्तान की काबिलियत का आकलन नहीं किया जा सकता। इस लिहाज से मलिक को फिलहाल हटाना उचित नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications