RRvRCB Preview: करो या मरो मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करने उतरेगी 'कमजोर' राजस्थान
जयपुर। आईपीएल 11 का 53वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच शनिवार को शाम 4 बजे से जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक 13-13 मैच खेले हैं जिसमें दोनों को ही 6-6 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 7-7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि रनरेट के आधार पर आरसीबी पांचवे नंबर पर तो वहीं राजस्थान की टीम छठे स्थान पर है। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है। अब जबकि पांच टीमों के बीच प्लेऑफ के दो स्थानों के लिये मुकाबला कड़ा हो गया है तब ये दोनों टीमें जीत दर्ज करने के अलावा अपने रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेंगी।
आरसीबी का रन रेट बाकी टीमों के मुकाबले अच्छा है। ऐसे में राजस्थान को प्ले-ऑफ में उम्मीदें बनाए रखने के लिए बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि राजस्थान के लिए ये मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। इसका सबसे बड़ा कारण जोस बटलर की अनुपस्थिति है। रॉयल्स की अब तक लगभग सभी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बटलर और इंग्लैंड के उनके साथी आलराउंडर स्टोक्स स्वदेश लौट गये हैं। टीम के मेंटर शेन वार्न भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिये डग आउट में नहीं रहेंगे जिसका विराट कोहली और उनकी टीम पूरा फायदा उठाना चाहेगी। राजस्थान की टीम के लिए खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे और जयदेव उनादकट, अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि बटलर और आलराउंडर स्टोक्स के जाने के बाद रॉयल्स की बल्लेबाजी कप्तान अंजिक्य रहाणे पर निर्भर हो गयी है जो फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। रहाणे के अलावा संजू सैमसन, डी आर्सी शार्ट, राहुल त्रिपाठी और स्टुअर्ट बिन्नी से बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इन सभी को हालांकि उमेश यादव और टिम साउथी की अगुवाई वाले आक्रमण का सामना करना है जो अपनी तेजी से बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ आरसीबी की बात करें तो टीम ने अहम पड़ाव पर फॉर्म हासिल की है। टीम के लिए कोहली और डिविलियर्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने पिछले मैच में अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराया था जो उसकी लगातार तीसरी जीत है। आरसीबी के लिए भी ये मैच करो या मरो का होगा क्योंकि उससे आगे मुंबई की टीम है जिसका रन रेट उससे काफी ज्यादा है। ऐसे में कोहली जरूर बड़ी जीत हासिल करने उतरेंगे। आरसीबी के लिए गेंदबाजी अभी भी परेशानी बनी हुई है। हालांकि पिछले मैच में मोईन अली ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं आरसीबी की फील्डिंग में बी काफी सुधार देखा गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
