Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक जर्मनी 1-0 से आगे (लीड-2)

जर्मनी की ओर से मैच के तीसरे मिनट में पहला गोल किया गया। उसके तेज तर्रार मिडफील्डर थामस मूलर ने यह गोल किया। जर्मनी को मिले एक फ्री किक पर बास्तियान श्वींसटीजर द्वारा लिए गए शॉट को मूलर ने हेडर के जरिए गोल में तब्दील कर दिया।

मध्यांतर तक के खेल के 56 फीसदी समय में गेंद अर्जेटीना के पास रही जबकि 44 फीसदी मौके पर गेंद जर्मनी के पास रही। दोनों ही टीमों को इस दौरान तीन-तीन कॉर्नर मिले।

इस दौरान अर्जेटीना की टीम ने आठ बार गोलपोस्ट को निशाना बनाकर शॉट लिया। इसमें से छह मौकों पर गेंद गोलपोस्ट से बाहर गई जबकि दो मौकों पर गेंद गोलपोस्ट पर रही। दोनों ही बार जर्मनी के गोलकीपर ने अर्जेटीना के इस प्रयास को बेकार कर दिया।

उधर जर्मन टीम ने मध्यांतर तक 10 बार गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद मारा। उसके नौ प्रयास गोलपोस्ट से बाहर गए जबकि एकमात्र गेंद गोलपोस्ट पर गया और इसमें उसे सफलता भी मिली। इसी एक गोल के जरिए अभी तक उसने 1-0 की बढ़त बनाए रखी है।

जर्मनी ने चार साल पहले पिछले विश्व कप में अर्जेटीना को पराजित कर बाहर का रास्ता दिखाया था। ऐसे में अच्छे फार्म में दिख रही अर्जेटीना की टीम जहां इस मैच में बदला चुकाने की कोशिश में है वहीं जर्मनी की टीम फिर उस कारनामे को दोहराने के प्रयत्न में है जो उसने 2006 के विश्व कप में किया था।

इससे पहले, शुक्रवार को खेले गए क्वोर्टरफाइनल मुकाबलों को जीतकर हॉलैंड और उरुग्वे की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान बना चुकी है। हॉलैंड ने पांच बार की विजेता ब्राजील को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं उरुग्वे ने घाना को एक रोमांचक मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

अंतिम आठ में जगह बनाने से पहले अर्जेटीना ने प्री-क्वोर्टरफाइनल मुकाबले में मेक्सिको को पराजित किया था। इससे पहले उसने अपने सभी ग्रुप मैच भी जीते थे। जबकि जर्मनी ने प्री-क्वोर्टरफाइनल में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित कर सनसनीखेज जीत दर्ज की थी। इससे पहले ग्रुप स्तर पर उसका प्रदर्शन बहुत मार्के का नहीं था। उसने आस्ट्रेलिया और घाना को आसानी से पराजित किया था पर सर्बिया के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों पर नजर दौड़ाई जाए तो जर्मनी का पलड़ा भारी दिखाई देता है। विश्व कप में दोनों टीमें अभी तक पांच बार भिड़ी हैं। इनमें से तीन बार जर्मनी को जीत मिली है जबकि अर्जेटीना को महज एक से ही संतोष करना पड़ा है। दोनों के बीच खेला गया एक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ था।

वर्ष 1986 में मेक्सिको में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को हराया था और खिताब अपने नाम किया था। जर्मनी में 2006 विश्वकप में अर्जेटीना को हराकर इसका बदला चुकाया था। हिसाब किताब चुकाने की बारी अब अर्जेटीना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+