खेल गांव पूरा होने के करीब : आयोजक
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। खेल गांव के निदेशक मानेक कोतवाल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार किया जा रहा खेल गांव पूरा होने के करीब है और 3 से 14 अक्टूबर के आयोजन के लिए यह समय पर तैयार हो जाएगा।
कोतवाल ने कहा, "हमने निर्माण कार्य के लिहाज से 97 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। 34 में से 12 इमारत पहले ही सजाए-संवारे जा चुके हैं। वहां केवल छोटे-मोटे काम बाकी रह गए हैं।"
कोतवाल ने एक बयान में कहा, "खिलाड़ियों को मुहैया कराए जाने वाले भोजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। भोजन के व्यापक मेन्यू में राष्ट्रमंडल के सभी छह जोनों के व्यंजन शामिल होंगे। इसमें संस्कृति, धर्म और खिलाड़ियों की पोषण जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया है।"
खेल गांव 8,000 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को एक महीने तक आवास की सुविधा मुहैया कराएगा।
खेल गांव में कुल 34 टावर हैं और उनमें 1,168 वातानुकूलित अपार्टमेंट हैं, जिनमें 4,008 बेडरूम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications