त्रिकोणीय श्रृंखला में किवी टीम के कप्तान होंगे टेलर
दाम्बुला में खेली जाने वाली इस श्रृंखला के लिए चयनकर्ताओं ने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम को आराम दिया गया है। दोनों अगस्त में ही पिता बनने वाले हैं। श्रंखला की तीसरी टीम भारत है।
इस श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज केइल मिल्स को टेलर का नायब नियुक्त किया गया है। 15 सदस्यीय किवी टीम में अंडर-19 विश्व कप खेल चुके बल्लेबाज केन विलियमसन नया चेहरा हैं।
इस श्रृंखला का आयोजन दाम्बुला में 10 से 28 अगस्त के बीच होना है। पिछले वर्ष भी इन तीन टीमों के बीच श्रीलंका में एक त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन हुआ था। किवी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।
टीम इस प्रकार है : रॉस टेलर (कप्तान), केइल मिल्स, ग्रांट इलियट, मार्टिन गुपटिल, गारेथ हॉपकिंस, नेथन मैक्लम, एंडी मैके, जैकब ओरम, जीतन पटेल, जेसी राइडर, टिम साउदी, स्कॉट स्टायरिश, डरेल टफी, ब्रेंडन वॉटलिंग, केन विलियमसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications