फीफा विश्व कप : गालास फिट, फ्रांसीसी टीम घोषित
गालास को 23 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्रांसीसी टीम के कोच रेमंड डोमेनेक ने सोमवार को टीम की घोषणा की।
डोमेनेक ने फ्रांसीसी फुटबाल महासंघ की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो के माध्यम से यह जानकारी दी। डोमेनेक ने कहा, "टिगनेस कैंप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए मुख्य टीम में चुना गया है।"
फ्रांसीसी टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : हुगो लोरिस, स्टीव मानदांदा, सेड्रिक कारासो।
डिफेंडर : एंथोनी रेवेलेरे, बाकेरे सागना, विलियम गालास, गेल क्लिंची, एरिक अबीदाल, सबास्टियन स्क्वीलाची, पैट्रिस एवरा, मार्क प्लानस।
मिडफील्डर : जेरेमी टाउलालन, अलाउ डियारा, फ्लोरेंट मालोउदा, फ्रैंक रिबेरी, योनान गाउरकफ, अबोउ दाएबी।
स्ट्राइकर : थिएरी हेनरी, निकोलस एनेल्का, जिबरिल सिसी, सिडनी गोवोउ, आंद्रे पिएरे गिगनाक, मैथ्यू वाल्बुएना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications