राष्ट्रमंडल खेल : बयान से पलटीं सायना
ज्ञात हो कि सायना नई दिल्ली में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रांड एंबेस्डर हैं। उन्होंने कहा था, "खेल संकुलों और प्रगति को देखते हुए मैं वाकई में नहीं समझती कि हम इस तरह का बड़ा आयोजन कर पाने में सक्षम हैं।"
सायना ने कहा था, "मैंने मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल और चीन में ओलंपिक जैसे आयोजनों को देखा है। उन सभी की तुलना में हम कहीं नहीं ठहरते। लेकिन मुझे भरोसा है कि तीन अक्टूबर के पहले हम तैयार हो जाएंगे और लोग इसे पसंद करेंगे।"
इस बयान के चंद मिनट के भीतर ही सायना ने महसूस किया कि उन्होंने गलत बातें बोल दी और तत्काल उन्होंने अपने चकित करने वाले बयान के लिए माफी मांगी।
सायना एक टीवी चैनल पर टेलीफोन के जरिए प्रतिक्रिया दे रही थीं।
सायना ने कहा, "मैंने जो कुछ भी कहा उसके लिए मुझे दुख है। मेरे कहने का यह अर्थ नहीं था। राष्ट्रमंडल खेल सफल होंगे।"
सायना ने आगे कहा, "मैं अपने देश के दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हूं। मुझे बहुत गर्व है कि भारत में राष्ट्रमंडल खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इन टिप्पणियों के बाद मुझे दुख हुआ है। मेरे लिए ऐसा कहना ठीक नहीं है, क्योंकि तमाम सारे लोग मेरा अनुसरण करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications