Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रवींद्र जडेजा को मिली भारत की एकदिवसीय टीम में जगह (लीड-1)

जडेजा को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नजरअंदाज किए गए उत्तरप्रदेश के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार 15 सदस्यीय टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं।

जडेजा और प्रवीण को स्टार स्पिनर हरभजन सिंह और दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। हरभजन की जांघ की मांसपेशियों में चोट है।

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे जडेजा ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

इस साल के रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में जडेजा ने गेंद और बल्ले के साथ चमकदार प्रदर्शन कर बतौर हरफनमौला खिलाड़ी भारतीय टीम में अपने लिए स्थान बनाया है। जडेजा ने इस सत्र में 42 विकेट लेने के अतिरिक्त 67.18 के औसत से 739 रन भी बनाए।

दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की गैरमौजूदगी में पिछले साल श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कोहली को टीम में शामिल नहीं करना, सवाल खड़े करता है।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना, रणजी फाइनल में उप्र के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करने वाले मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी टीम में जगह दी गई है। हालांकि हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोहित का प्रदर्शन निराशजनक रहा है।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम में पांच तेज गेंदबाज-जहीर खान, ईशांत शर्मा, इरफान पठान, मुनाफ पटेल और प्रवीण शामिल किए गए हैं जबकि यूसुफ, इरफान और जडेजा के रूप में तीन हरफनमौला खिलाड़ी हैं।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर),सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, इरफान पठान और प्रज्ञान ओझा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+