केपटाउन। फीफा विश्वकप में आज एक अहम मुकाबला होने वाला है। आज की भिड़न्त अर्जेटीना और जर्मनी के बीच होगी। आपको बता दें कि चार साल पहले जर्मनी ने अर्जेटीना को हराया था जिसका बदला लेने के लिए मेराडोना ब्रिगेड बेताब है। पिछली बार भी इन दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल में मुकाबला हुआ था। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ था।
दूसरी ओर जर्मन टीम के नाम सबसे ज्यादा 18 ऑफसाइड शॉट खेलने का खराब रिकॉर्ड है। जर्मनी इकलौती टीम है जिसने टूर्नामेंट के दो मैचों में 4-4 गोल किए हैं।तो अर्जेटीना भी एक मैच में चार और एक में तीन गोल दागकर उसे चेतावनी दे रहा है। इतना ही नहीं वल्र्ड कप के इकलौते हैट्रिकधारी गोंजालो हिगुइन भी अर्जेटीनी खेमे में हैं। हिगुइन तो गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।