रन रोकने से नहीं, विकेट चटकाने से मिलेगी जीत : इमरान
इमरान ने कहा कि 1992 विश्व कप में कप्तान होने के नाते यही रणनीति अपनाई थी क्योंकि वह जानते थे कि किसी टीम को रन बनाने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, उसके बल्लेबाजों को एक के बाद एक निशाना बनाना। ऐसे में सेमीफाइनल मैच में शाहिद अफरीदी को भी इसी रणनीति पर चलना चाहिए।
समाचार पत्र 'द नेशन' ने इमरान के हवाले से लिखा है, "मैंने विपक्षी टीम को रन बनाने से रोकने की रणनीति नहीं बनाई थी। मेरा नजरिया साफ था। मैं उसके 10 विकेट जल्द से जल्द चटकाना चाहता था। अफरीदी को भी यही रणनीति अपनानी चाहिए।"
पाकिस्तानी टीम को विश्व कप के तीसरे संस्करण के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। इस मैच के जरिए पाकिस्तानी टीम जहां खिताब बचाने का प्रयास करेगी वहीं आस्ट्रेलियाई टीम पहली बार खिताब जीतने की ओर बड़ा कदम बढ़ाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications