कोरी एंडरसन ने कहा- इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को दुनिया का सबसे आसान गेम बना दिया
नई दिल्ली। माैजूदा समस में क्रिकेट पूरी तरह से बदल चुका है। पांच दिनों का टेस्ट अब 3 दिन में खत्म हो जाता है जबकि 20 ओवर के फार्मेट में 200 से अधिक रन बन जाते हैं जिसके बावजूद भी हार का खतरा मंडराया रहता है। इसका कारण है तकनीक व सुविधाओं का ढेर लगना। बल्लेबाजों के पास कीमती व मजबूत बल्ले व प्रैक्टिस करने के लिए कई तकनीकें हैं जिसके दम पर वो रन बनाने में महारथ हासिल कर लेते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन माैजूदा क्रिकेट के हालात को देख हैरान हैं। उनका मानना है कि रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने क्रिकेट को दुनिया का सबसे आसाम गेम बना दिया।

रोहित हैं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
एंडरसन ने स्पोर्टस्टार के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान कहा, ''रोहित की बल्लेबाजी देखने में मजा आता है। वे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी हैं। शर्मा मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं जब जो पूरी लय में भी हैं। वह क्रिकेट को दुनिया का सबसे आसान खेल बनाने में सफल हुए हैं। दुनिया के शीर्ष लोग ऐसा करते हैं। '' बता दें कि एंडरन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित की कप्तानी में भी खेल चुके हैं।

कोहली दिखाते हैं जज्बा
इसके अलावा एंडरसन ने कप्तान विराट कोहली का भी जिक्र किया। एंडरसन ने 2014 और 2016 के बीच तीन आईपीएल सीजन के लिए रोहित शर्मा के साथ खेले, जबकि विराट कोहली के नेतृत्व में 2018 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला। 29 वर्षीय एंडरसन, कोहली और शर्मा के आचरण की तुलना की। उन्होंने कहा कि मुंबई का कप्तान थोड़ा शांतचित्त है, जबकि कोहली काफी जज्बा दिखाते हैं।

दोनों जानते हैं मैच जीतना
कोरी एंडरसन ने कहा कि रोहित और विराट दोनों मैच जीतना जानते हैं, जो भारतीय टीम को सफल बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम में विभिन्न खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल टीमों की कप्तानी की है, जो उनकी मदद करती है। उन्होंने कहा, ''वे अच्छे व्यवहार वाले हैं। वे खेल को समझते हैं और जीतना जानते हैं। यही कारण है कि भारत इतना सफल रहा है। उनके पास कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल टीमों की कप्तानी की है। आप जानते हैं कि अगर कोई बाहर निकलता है तो उसे चोट लगती है या कुछ भी हो सकता है। ऐसा होने पर भी भारत के पास खिलाड़ियों की कमी नहीं है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
