Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : जर्मन टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंची (लीड-1)

कोच जोकिम लो की टीम सोमवार सुबह राष्ट्रीय टीम को दक्षिण अफ्रीका पहुंचाने के लिए विशेष तौर पर सेवा में लिए गए-लुफ्थांसा एअर7स-380 सुपर जम्बो से टाम्बो हवाई अड्डे पर उतरी।

जर्मन टीम को प्रीटोरिया में बेस कैम्प बनाना है। यह यहीं रहकर अभ्यास करेगी। सोमवार को जर्मन टीम का अभ्यास सत्र आयोजित होना है, जिसे देखने के लिए 20 हजार लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

जर्मन टीम थोड़ा विलंब से यहां पहुंची क्योंकि उसे पॉप गायिका शकीरा का फ्रैंकफर्ट में इंतजार करना पड़ा था। शकीरा को 11 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह में विश्व कप का आधिकारिक गीत-दिस टाइम फॉर अफ्रीका-गाना है।

शकीरा के कारण जर्मन टीम को फ्रैंकफर्ट से रवाना होने में देरी हुई थी। समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि रविवार को जर्मन टीम को दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था लेकिन शकीरा के कारण उसे देरी हो गई।

इसका कारण यह बताया गया कि शकीरा को भी उसी विमान से दक्षिण अफ्रीका जाना था, जिस विमान से जर्मन टीम जा रही थी। शकीरा मेड्रिड से फ्रैंकफर्ट आ रही थीं लेकिन उनका विमान निर्धारित समय से विलंब से चल रहा था।

शकीरा को चूंकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में विशेष कार्यक्रम पेश करना है, लिहाजा विमान उन्हें लिए बगैर उड़ान नहीं भर सकता था।

विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई के बीच नौ आयोजन स्थलों पर 10 स्टेडियमों में खेला जाना है। इसका उद्घाटन 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+