SRHvMI: बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया

हैदराबाद। आईपीएल 11 का सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। जहां बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा दिया। इससे पहले हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए।
जिसे हैदराबाद ने आखरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। बेन कटिंग के इस ओवर में उसने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपक हुड्डा 25 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। आपको बता दें कि हैदराबाद की ये दूसरी जीत है तो वहीं मुंबई की ये दूसरी हार। हैदराबाद को अपने पहले मैच में आसान सी जीत हासिल हुई है तो वहीं मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स ने अपने पिछले मैच में राजस्थान को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा था तो मुंबई अपने घर में जीता हुआ मैच 1 विकेट से हार गई थी।
यहां पढ़ें SRHvMI Live Cricket Score:-
हैदराबाद की पारी-
- बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया।
- 137 के ही स्कोर पर हैदराबाद का 9वां विकेट गिरा, संदीप शर्मा 0 पर आउट, जीत के लिए 11 रन। मुस्तफिजुर ने झटका विकेट।
- रोमांचक हुआ मैच, 137 के स्कोर पर हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा, कौल 0 पर आउट। मुस्तफिजुर ने लिया विकेट।
- 136 के स्कोर पर लड़खड़ाई हैदराबाद की पारी, पठान के बाद राशिद अगली गेंद पर आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
- 136 के स्कोर पर हैदराबाद का छठा विकेट गिरा, युसुफ पठान 14 रन बनाकर आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
- 108 के स्कोर पर मार्कंडे ने झटका चौथा विकेट, 12 रन बनाकर आउट हुए शाकिब।
- 89 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, मनीष पांडे 11 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने लिया तीसरा विकेट।
- 77 के स्कोर पर लड़खड़ाई हैदराबाद की पारी, शिखर धवन 45 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने लिया दूसरा विकेट।
- 73 के स्कोर पर हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, केन विलियमसन 6 रन बनाकर आउट। मुस्तफिजुर ने लिया विकेट।
- हैदराबाद को लगा पहला झटका, साहा 22 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने लिया विकेट। 6.5 ओवर के बाद स्कोर 62/1
- शिखर धवन की तेज बैटिंग, मजबूत स्थिति में हैदराबाद।
मुंबई इंडियंस की पारी-
- मुंबई ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 148 रनों का लक्ष्य
- 136 के स्कोर पर मुंबई का आठवां विकेट गिरा, प्रदीप सांगवान 0 पर आउट। संदीप ने अगली ही गेंद पर किया LBW
- 136 के स्कोर पर मुंबई को लगा सातवां झटका, सूर्यकुमार यादव 28 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा ने लिया विकेट।
- 133 के स्कोर पर मुंबई का छठा विकेट गिरा, बेन कटिंग 9 रन बनाकर आउट। राशीद ने लिया विकेट।
- 110 के स्कोर पर मुंबई का पांचवा विकेट गिरा, पोलार्ड 28 रन बनाकर आउट। स्टैनलेक ने लिया विकेट।
- 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100/4, पोलार्ड और सूर्यकुमार क्रीज पर
- 72 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 15 रन बनाकर आउट। शाकिब ने लिया विकेट।
- 54 के स्कोर पर मुंबई को लगा तीसरा झटका, लुईस 29 रन बनाकर बोल्ड। कौल ने झटका दूसरा विकेट।
- 48 के स्कोर पर मुंबई को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट। सिद्धार्थ कौल ने लिया विकेट।
- मुंबई की तेज शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर 48/1, लुईस और ईशान किशन क्रीज पर हैं।
- 11 के स्कोर पर मुंबई को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट। बिली स्टैनलेक ने लिया विकेट।
- हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईवन लुईस, ईशान किशन (कीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरॉन पोलार्ड, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडे, प्रदीप सांगवान, मुस्तफिफुर रहमान, जसप्रित बूमराह।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, रशीद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
