प्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने फजल अत्राचली, 1 करोड़ में यू मुंबा के साथ जुड़े
नई दिल्ली। आईपीएल की धूम समाप्त होने के बाद अब भारत में दूसरी सबसे बड़ी लीग की शुरुआत हो गई है। प्रो कबड्डी लीग के छठें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन मुंबई में ईरान के खिलाड़ी फजल अत्राचली ने प्रो कबड्डी का रिकॉर्ड तोड़ा और इस सीजन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। यू मुंबा की टीम ने इस ईरानी खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। गौरतलब हो की इस लीग के दूसरे संस्करण में भी फजल ने यू मुंबा की तरफ से खेला था और उस सीजन उन्हें प्लेयर ऑफ द टीम के खिताब से भी नवाजा गया था। पीकेएल के इतिहास में फजल की नीलामी सबसे महंगी है। हालांकि प्रो कबड्डी के पांचवे सीजन में फजल ने गुजरात फार्चुन के साथ मुकाबला खेला था। बता दें की फजल एक शानदार डिपेंडर हैं, उन्होंने अब तक इस प्रतियोगिता में 24 मैच खेले हैं और 57 अंक अर्जित किए हैं।
RECORD-BREAKING! 😱😱
— ProKabaddi (@ProKabaddi) May 30, 2018
Fazel Atrachali becomes the most expensive #VivoProKabaddi player at 1 crore & he is now with @U_Mumba! #VivoProKabaddiAuction
दो दिन चलेगी नीलामीः प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन की नीलामी प्रक्रिया आज यानी बुधवार से शुरू हो गई है। दो दिनों तक चलने वाली इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। इस नीलामी में 14 देशों के कुल 422 खिलाडि़यों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें से 87 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें भविष्य के कबड्डी नायक (एफकेएच) कार्यक्रम से लिया गया है। नीलामी में भारत के अलावा ईरान, बांग्लादेश, जापान, कीनिया, कोरिया, मलेशिया और श्रीलंका भी शामिल हैं। कुल 12 फ्रेंचाइजी टीमों में से नौ टीमों ने पहले ही 21 खिलाडि़यों को अपनी टीम में बनाए रखा है।नीलामी के दौरान प्रत्येक फ्रेंचाइजी कुल चार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है और एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में 18 से 25 खिलाड़ी रख सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
