विराट ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने से किया मना, कहीं अनुष्का का डर तो नहीं!
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता मौजूदा समय में खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा है। लगभ हर बड़ी कंपनी कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर चुनना चाहती है। उनकी ब्रांड वैल्यू शादी के बाद और बढ़ गयी है। हमेशा अपने खेल के लिए चर्चा में रहने वाले कोहली इस समय किसी और वजह से चर्चा में हैं।

दीपिका के साथ आईपीएल 11 के लिए विज्ञापन करने से कोहली ने किया मना
दरअसल खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम करने से मना कर दिया है। जिस तरह कोहली अपने करियर की बुलंदियों पर हैं ठीक उसी प्रकार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। हाल में दोनों सितारों के पास आईपीएल-11 के दौरान एक साथ काम करने का मौका आया, लेकिन विराट कोहली ने दीपिका के साथ विज्ञापन करने से साफ इंकार कर दिया।

आरसीबी को हुआ 11 करोड़ का नुकसान
खबरों की मानें कोहली का दीपिका के साथ विज्ञापन करने से इंकार के कारण रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू को 11 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

इस कंपनी का शूट होना था विज्ञापन
इंसाइडस्पोर्ट्स डॉट कॉम वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक गो-आइबीबो कंपनी ने आईपीएल-11 के लिए आरसीबी की टीम के साथ 11 करोड़ रुपये में विज्ञापन का करार किया था। क्योंकि विराट आरसीबी के कप्तान है इसलिए कंपनी विराट और दीपिका पादुकोण को एक साथ लाकर एक एड शूट करना चाहती है। दीपिका पिछले एक साल से गो-आइबीबो के साथ जुड़ी हुई है।

दीपिका की हां लेकिन कोहली की न क्यों?
कंपनी का मानना है कि दीपिका बेंगलुरू की रहने वाली हैं। ऐसे में उनका आरसीबी की टीम के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। जिसके चलते उन्होंने विज्ञापन शूट करने के लिए तिरंत हां कर दी है। लेकिन विराट ने आरसीबी फ्रेंजाइजी को साफ कह दिया कि वो दीपिका के साथ सक्रीन शेयर नहीं करेंगे। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर कोहली ने मना क्यों किया?

तो अनुष्का के चलते स्क्रीन शेयर करना नहीं चाहते कोहली?
खबरों की मानें तो विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के चलते दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करना नहीं चाहते हैं। विराट के इंकार के बाद आरसीबी को गो-आइबीबो का प्रस्ताव छोड़ना पड़ा। जिसके कारण उन्हें 11 करोड़ का नकसान उठाना पड़ा।

इंस्टाग्राम ने विराट और दीपिका को सबसे मशहूर सेलेब्रिटी चुना
आपको बता दें हाल ही में इंस्टाग्राम ने विराट और दीपिका को सबसे मशहूर सेलेब्रिटी चुना है। ऐसे में विज्ञापन में इन दोनों को साथ लाने से ब्रांड की निकल सकती है। लेकिन विराट ने दीपिका के साथ काम करने से मना कर दिया है, जिसका खामियाजा आरसीबी को उठाना पड़ेगा। इन दोनों के साथ काम न करने से इस फ्रैंचाइज़ी को 11 करोड़ रुपये तक का नुकसान होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
