'अपने पिताजी को नचा रहा है, शर्म नहीं आती'- रोहित ने किया चहल को ट्रोल-VIDEO
नई दिल्ली: भारत के सफेद गेंद के उप-कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सत्र में दिखाई दिए। दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लेकर कोरोनावायरस महामारी के कारण वर्तमान लॉकडाउन तक कई विषयों पर बात की। मुंबई इंडियंस की जोड़ी ने सत्र के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी ट्रोल किया।
चहल, जो भारतीय ड्रेसिंग रूम में सबसे मजेदार क्रिकेटरों में से एक हैं, को लगातार कमेंट सेक्शन पर सक्रिय देखा गया था, जबकि बुमराह और रोहित लाइव सत्र में बातचीत कर रहे थे।

रोहित ने चहल को ट्रोल किया
रोहित ने चहल को ट्रोल किया, क्योंकि उन्होंने अपने टिकटॉप पर अपने पिता के साथ वीडियो बनाया था। इस वीडियो में चहल और उनके पिता को डांस करते हुए देखा जा सकता था। रोहित ने इसी पर लेग स्पिनर को ट्रोल कर दिया है। कोरोनोवायरस महामारी के कारण सभी क्रिकेटिंग एक्शन फिलहाल सस्पेंड है और चहल अपना अधिकांश समय टिकटोक पर अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए बिता रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ कुछ मजेदार वीडियो साझा किए हैं।

'चहल तू अपने पितजी को नचा रहा है'
ऐसे में एक वीडियो पर बात करते हुए रोहित चहल को कहते हैं- "चहल तू अपने पितजी को नचा रहा है। तुझे शरम आ रही है कि नही," इसके बाद अपने अंदाज में चहल को अपशब्द भी कहते हुए सुनाई देते हैं। इस दौरान बुमराह ना केवल रोहित की बात सुन रहे थे बल्कि उसका लुत्फ भी उठा रहे थे। न केवल अपने टीकटॉक वीडियो पर बल्कि रोहित ने चहल को तब भी शानदार जवाब दिया था जब आरसीबी स्टार ने पूछा था कि क्या उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस उन्हें मिस करती है।
|
चहल को दी RCB में ही रहने की सलाह
इस पर रोहित ने तुरंत चहल को कहा कि उन्हें आरसीबी में रहना चाहिए क्योंकि मुंबई इंडियंस टीम में उनके बिना ही जीत रही है। बता दें कि 2014 में आरसीबी में शामिल होने से पहले चहल ने मुंबई इंडियंस के साथ तीन सीजन बिताए थे।
SRH कोच टॉम मूडी ने बताए T20 में दो सबसे अच्छे ओपनिंग बल्लेबाजों के नाम
रोहित ने चहल से कहा, "अगर हम जीतने में सक्षम नहीं होते, तो हम उसे मिस करते। हम जीत रहे हैं। हम उसे क्यों मिस करेंगे? चहल, आप बेंगलुरु में रहिए। आपके लिए अच्छा है।"
इंडियन प्रीमियर लीग के नए सत्र को कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर 15 अप्रैल को स्थगित कर दिया गया है और टूर्नामेंट के भाग्य पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
