FIFA World Cup 2018: नॉक आउट राउंड में ऐसे होगा अंतिम-16 का रोमांच
मास्को। रूस में खेले जा रहे 2018 फीफा विश्व कप अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। इस विश्व कप फाइनल राउंड आज से शुरू होगा। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें अब फाइनल राउंड के लिए आगे बढ़ चुकी है, जिसमें अर्जेंटीना भी शामिल है। वहीं, ईरान को प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए आज हर हाल में उसे जीत चाहिए, लेकिन पुर्तगाल अगर ड्रॉ भी करता है तो वह अंतिम 16 में जगह बना सकता है।
ग्रुप ए
आज रूस और उरुग्वे की टीमे भिड़ेगी, तभी पता चल जाएगा कि इस ग्रुप का सिकंदर कौन है। रूस अपने खतरनाक डिफेंस की वजह से बहुत ही दमदार टीम नजर आती है और अगर आज के मुकाबले में वह जीत या ड्रॉ भी करने में कामयाब होते हैं, तो मेजबान ग्रुप बी के रनर-अप से भिड़ेगी।
ग्रुप बी
स्पेन और पुर्तगाल इस ग्रुप में सबसे ऊपर है, वहीं ईरान तीसरे पायदान पर है। अगर पॉइंट की बात की जाए तो इस ग्रुप में पुर्तगाल और स्पेन बराबरी पर है। वहीं, अगर इनका अगला मैच भी ड्रॉ रहा, तो फिर दोनों टीमों के गोल और गोल स्कोर को देखते है निर्णय लिया जाएगा।
ग्रुप सी
वहीं, अगर ग्रुप सी की बात की जाए तो फ्रांस 6 अंकों के साथ फ्रांस टॉप पर है, जिसने अगले राउंड में पहुंचने के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। लेकिन, पहले स्थान पर पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में दूसरे स्थान पर डेनमार्क (चार अंक) के खिलाफ एक पॉइंट की जरूरत होगी।
ग्रुप डी
यहां क्रोएशिया कुल 6 अंको के साथ सभी पर भारी दिखाई दे रही है, लेकिन तीन अन्य टीमें भी लाइन में खड़ी है। क्रोएशिया अगर आइसलैंड को हराने या ड्रॉ कराने में भी कामयाब रहता है, तो इस ग्रुप में पहले पायदान पर पहुंच जाएगा। वहीं, तीन अंक के साथ नाइजीरिया अंतिम 16 में बरकरार रहेगी, जो इस ग्रुप में मध्य में है। उधर आईसलैंड अगर क्रोएशिया को हराती है या बराबरी पर रोकती है, तो भी नाइजीरिया के लिए फायदा होता दिख रहा है। वहीं, अगर आइसलैंड और अर्जेंटीना दोनों जीतते हैं, तो चार अंक तक पहुंचने के लिए, उनके गोल डिफरेंस को देखकर विभाजित किया जाएगा।
ग्रप ई
ग्रुप ई में यह तो निश्चित है कि कोस्टा रिका को बिना किसी पॉइंट लिए ही घर जाना पड़ रहा है। कोस्टा रिका पर ब्राजील की आखिरी जीत ने उसे पहले स्थान पर पहुंचा दिया। उधर 4 औरर 3 पॉइंट के साथ स्वीट्जरलैंड और सर्बिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। वही, ब्राजील अगर सर्बियो के खिलाफ जीतती है या ड्रॉ करती है और उधर स्वीट्जरलैंड भी कोस्टा रिका को हराती है या ड्रॉ करती है दोनों टीमें (ब्राजील, स्वीट्जरलैंड) अगले राउंड के लिए पहुंच जाएगी।
ग्रुप एफ
ग्रुप एफ में नाटकीय परिवर्तन देखने को मिल सकता है, क्योंकि जर्मनी और स्वीडन दोनों ही टीमें हर मामले में बराबरी पर है। मेक्सिको 6 पॉइंट के साथ ग्रुप में ई में सबसे मजबूत टीम दिख रही है। मेक्सिको अगर स्वीडन के खिलाफ ड्रॉ खेलता है या फिर जीतता है तो अगले राउंड के लिए क्वालिफाई हो जाएगी। अगर स्वीडन से मैक्सिको हार जाता है तो इसका फायदा जर्मनी हो जाएगा।
ग्रुप जी
इस ग्रुप में टॉप दो टीम इंगलैंड और बेल्जियम सबसे ऊपर है और इन दोनों टीमों का मुकाबला गुरुवार को होगा, जिसमें तय होगा कि अगले राउंड में कौन जाएगा।
ग्रुप एच
इस ग्रप में जापान और सेनेगल क्रमशः पोलैंड और कोलंबिया के खिलाफ ड्रॉ के खेलकर आगे बढ़ेगी। सेनेगल और जापान दोनों एक ही स्कोर के साथ अब तक आगे बढ़ रही है। अगर पोलेंड जापान को हराता है तो इसका फायदा कोलंबिया को हो जाएगा, या फिर कोलंबिया सेनेगल को हराता है तो अगले राउंड के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
