FIFA World Cup 2018: स्टेडियम में सिगार पीते नजर आए महान खिलाड़ी माराडोना
नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना विवादों में फंसते नजर आए। दरअसल माराडोना की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें वे स्टेडियम में सिगार पीते नजर आ रहे हैं। दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार माराडोना का विवादों से पुराना नाता रहा है। रूस में खेले जा रहे फीफा विश्व कप में शनिवार को अर्जेंटीना और आइसलैंड के बीच खेले गए ग्रुप-डी मुकाबले के दौरान माराडोना दर्शक दीर्घा में सिगार पीते नजर आए।
1986 फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन टीम अर्जेंटीना के कप्तान रहे माराडोना एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, मैच के दौरान माराडोना सिगार की कश लगा रहे थे, जबकि रूस में फीफा विश्व कप मैचों के आयोजन स्थल पर सिगार, सिगरेट या किसी भी तरह का तम्बाकू जनित पदार्थ का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। इस तरह सिगार पीकर माराडोना ने कानून तोड़ने का काम किया।
हालांकि माराडोना ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्टेडियम में कोई भी धूम्रपान नहीं कर सकता है। माराडोना के मुताबित, 'हर किसी को चीजें महसूस करने का अलग अंदाज होता है। सच कहूं तो मुझे नहीं पता था कि स्टेडियम में कोई भी धूम्रपान नहीं कर सकता है। मैं हर किसी से इसके लिए माफी मांगता हूं। अर्जेंटीना, अपनी टीम को सपॉर्ट करें, इससे ज्यादा अब कुछ नहीं है।'
आपको बता दें कि आइसलैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले खेले गए फीफा विश्वकप में ग्रुप-डी के मुकाबले में पहली बार खेल रही आइसलैंड और मजबूत अर्जेंटीना के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। लुझनिकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सभी की निगाहें स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर टिकी थीं लेकिन उन्होंने अपने फैंस को काफी निराश किया। दरअसल मेसी पेनाल्टी करने से चूक गए और अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रुकना पड़ा।
पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही आइसलैंड की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। पहले से कहा जा रहा था कि अर्जेंटीना आइसलैंड को डोमिनेट कर सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खेल की शुरुआत से ही अर्जेंटीना काफी हावी दिखी। अर्जेंटीना के लिए खेल के 19वें मिनट में सर्जेई एग्युएरो ने शानदार मैदानी गोल करके बढ़त दिलाई थी, लेकिन इसे चार मिनट बाद ही ए. फिनबोगैसो ने गोल कर आइसलैंड को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अर्जेंटीना को दूसरे हाफ में बढ़त बनाने का बहुत ही शानदार मौका मिला, लेकिन सुपरस्टार लियोनेल मेसी इस मौके को भुनाने में चूके गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
