For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आईएसएल-5 : एटीके से गोलरहित ड्रॉ खेल दूसरे स्थान पर पहुंचा गोवा

नई दिल्ली। दो बार के चैम्पियन एटीके और एफसी गोवा के बीच विवेकानंद युवा भारतीय क्रिड़ांगन में बुधवार को खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पाचंवें सीजन का मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

इस मैच में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश बहुत की लेकिन हाफ चांस को अंजाम तक न पहुंचाने की कमी के कारण गोल नहीं हो सका।

दोनों टीमें गोल करने के लिए इस कदर प्रयास में थी कि मैच में पहले हाफ में ही तीन येलो कार्ड दिखा दिए गए थे। वहीं दूसरे हाफ में भी एक येलो कार्ड मिला।

इस ड्रॉ के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े। इससे हालांकि एफसी गोवा को फायदा हुआ है। एक अंक खाते में डाल वह दूसरे स्थान पर आ गई है। उसके नौ मैचों में पांच जीत, दो ड्रॉ और दो हार के बाद 17 अंक हो गए हैं। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के भी 17 अंक हैं लेकिन गोवा गोल अंतर में उससे बेहतर स्थिति में है। वहीं एटीके नौ मैचों में तीन जीत, तीन ड्रॉ और तीन हार के साथ 12 अंक लेकर छठे स्थान पर ही बनी हुई है।

मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने धीमी की। एटीके और गोवा शुरुआती मिनटों में एक दूसरे पर दवाब नहीं बना पाईं। अचानक से 13वें मिनट में गोवा के पास गोल करने का बेहतरीन मौका आया। गोवा को कॉर्नर मिला जो क्लीयर कर दिया गया। गेंद अहमद जाहो के पास पहुंची जिन्होंने माउतार्दा फॉल को डाइगोनल पास दिया। फॉल का हैडर पोस्ट के बाहर चला गया और इस तरह से गोवा के पास से बढ़त लेने का मौका भी चला गया।

एटीके को भी 27वें मिनट और 28वें मिनट में दो मौके मिले। पहले जयेश राणे और हितेश शर्मा ने मिलकर गेंद एवरटन सांतोस के पास गेंद पहुंचाई जो गोल करने में असफल हो गए। एक मिनट बाद जयेश ने मैनुएल लैंजारोते से मिले पास को एक बार फिर सांतोस के पास पहुंचाया। इस बार सांतोस की किक के बीच में गोलकीपर आ गए।

32वें मिनट में एटीके के दो खिलाड़ी आंद्रे बिके और प्रणॉय हल्दार को येलो कार्ड मिले।

पहले हाफ के खत्म होने तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं लेकिन जाते-जाते एफसी गोव के कार्लोस पेना को येलो कार्ड मिल गया जो इस हाफ में तीसरा येलो कार्ड था।

दूसरे हाफ में ईदू बेदिया ने एक कोशिश की लेकिन उनका शॉट सीधे अरिंदम भट्टाचार्य के हाथों में चली गई। सांतोस के पास एक और मौका आया जिस पर वह एक बार फिर असफल हो गए।

गोल न होता देखा गोवा ने बदलाव किया और जैकीचंद सिंह को बाहर कर मनवीर सिंह को मैदान पर उतारा। एटीके ने भी भांप लिया कि सांतोस की किस्मत उनके साथ नहीें है इसलिए 68वें मिनट में कोच स्टीव कोपेल ने उनके स्थान पर इलि बाबाजी को मैदान पर भेज दिया।

इससे दो मिनट पहले एक ऐसा मौका आया जब लगा कि गोवा को पेनाल्टी मिलेगी लेकिन रैफरी ने उसे नकार दिया। गेंद पेनाल्टी एरिया में एटीके के डिफेंडर आंद्रे बिके के हाथ से टकराई थी। रैफरी की निगाहें हालांकि इसे पकड़ने से चूक गईं और एटीके भाग्यशाली साबित हुई।

70वें मिनट में बेदिया को भी येलो कार्ड मिला जो इस मैच का चौथा येलो कार्ड है।

आखिरी मिनटों में दोनों टीमें बेहद बेसब्र होकर गोल करने के लिए जी जान लड़ा रहीं थीॉ, लेकिन इन दोनों टीम के तमाम प्रयास विफल रहे और मैच गोलरहित समाप्त हुआ।

Story first published: Thursday, November 29, 2018, 13:27 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+