For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

गोवा ने रोमांचक मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 4-3 से हराकर पहली जीत दर्ज की

गोवा। एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में पहली जीत दर्ज कर ली है। गोवा ने मंगलवार को वास्को स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एससी ईस्ट बंगाल को 4-3 से हरा दिया। गोवा की जीत में स्पेनिश मिडफील्डर एल्बर्टो नोगुएरा ने दो और उनके हमवतन जोर्गे ओर्टिज ने एक गोल दागा जबकि ईस्ट बंगाल के क्रोएशियाई स्ट्राइकर एंटोनिओ पेरोसेविक के आत्मघाती गोल की भी भूमिका रही। इस गलती के अलावा पेरोसेविक दो गोल करके बार-बार अपनी ईस्ट बंगाल को बराबरी पर लाते रहे। गोवा चार मैचों में एक जीत से तीन अंक लेकर 11वें स्थान पर है जबकि ईस्ट बंगाल पांच मैचों में दो ड्रा और तीन हार के बाद दो अंकों के साथ सबसे निचले 12वें पायदान पर है।

इस रोमांचकारी मैच में कुल सात गोल दागे गए। पहले हाफ में कुल पांच गोल हुए जबकि दूसरे हाफ में दो। पहला गोल मिडफील्डर एल्बर्टो नोगुएरा ने 14वें मिनट में दागा। स्पेनिश राइट विंगर जोर्गे ओर्टिज से पास मिलने के बाद उन्होंने तीस गज की दूरी से करारा राइट फुटर लगाया और ईस्ट बंगाल के गोलकीपर सुवम सेन अपने दायीं तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद को गोलपोस्ट पर जाने से नहीं रोक सके। इस गोल से गोवा एफसी 1-0 से आगे हो गया।

यह भी पढ़ें- धोनी और युवराज सालों बाद फिर दिखे एक साथ, वायरल हुई तस्वीर

अभी गोवा के खिलाड़ियों को जश्न मानते हुए ज्यादा समय नहीं बीता था कि 26वें मिनट क्रोएशियाई स्ट्राइकर एंटोनिओ पेरोसेविक ने एक शानदार शॉट लगाकर ईस्ट बंगाल को 1-1 की बराबरी पर लगा दिया। उन्हें यह मौका तब मिला, जब गोवा के सेरिटन ने जाइरू को गिराकर फॉउल करके ईस्ट बंगाल को एक अच्छी पोजिशन पर फ्रीकिक दे दी। आमिर डेर्विसेविक ने फ्रीकिक ली, लेकिन गेंद खिलाड़ियों की दीवार से डिफ्लेक्ट होकर पेरोसेविक के पास गई और उन्होंने शानदार लेफ्ट फुटर लगाकर गेंद को गोलपोस्ट पर पहुंचा दिया।

32वें मिनट में ओर्टिज ने पेनल्टी किक पर गोल करके गोवा के पक्ष में स्कोर 2-1 कर दिया। ईस्ट बंगाल के सौरव दास द्वारा अपने पेनल्टी बॉक्स पर किए गए फाउल पर ओर्टिज को यह मौका मिला था। पांच मिनट ही बाद ही ईस्ट बंगाल ने फिर से बराबरी हासिल कर ली। स्लोवेनिया मिडफील्डर आमिर डेर्विसेविक ने गोवा के बॉक्स के बाएं कुछ दूरी पर मिली फ्रीकिक पर गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया।

44वें मिनट में गोवा फिर से बढ़त पर आ गई। इस बार उसके लिए गोल ईस्ट बंगाल के स्टार पेरोसेविक आत्मघाती गोल कर बैठे और स्कोर 3-2 हो गया। इस तरह हाफ टाइम तक गोवा एक गोल से आगे था।

मध्यांतर के बाद ईस्ट बंगाल एक बार फिर से बराबरी पर आ गई। 59वें मिनट पेरोसेविक ने अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। गोवा के ग्लेन मार्टिंस के गलत बैक पास मिलने के बाद पेरोसेविक गेंद लेकर आगे बढ़े और इवान गोंजालेज को पीछे छोड़कर उन्होंने बॉक्स में घुसकर शानदार शॉट दागकर गोल कर डाला। 79वें मिनट में गोवा फिर बढ़त पर आ गई। एक जवाबी हमले के दौरान ओर्टिज के पास पर नोगुएरा ने गोल करके गोवा के पक्ष में स्कोर 4-3 कर दिया। यह स्कोर रैफरी रामास्वामी श्रीकृष्णा की सीटी बजने तक बरकरार रहा।

Story first published: Tuesday, December 7, 2021, 22:02 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+