टीम के लिए दुआ मांगने चुपके से मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा को आप हमेशा अपनी टीम को चियर करते हुए देखते हैं। उनकी टीम के खिलाड़ी जब छक्के-चौके लगाते हैं तो वे उछल पड़ती हैं। हालांकि विस्फोटक बल्लेबाजी होने के बावजूद उनकी टीम पिछले दो मैच हार चुकी है। अपनी टीम की हार से दुखी प्रीति जिंटा भगवान दे दर पर जीत की दुआ मांगने पहुंची।
आपको बता दें कि आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। पंजाब 8 मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर है और उसके पास राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की तरफ बढ़ने का मौका होगा। हालांकि उससे पहले प्रीति का ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अहम मुकाबले से टीम के लिए प्रार्थना कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इंदौर के खजराना गणेश मंदिर गईं और प्रार्थना कीं।
वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कोई पहचान न ले, इस वजह से उन्होंने अपना मुंह ढक लिया। आखिरकार मंदिर में उन्हें कुछ लोगों ने पहचान ही लिया। प्रीति ने वहां मौजूद लोगों को शोर न मचाने और फोटो या वीडियो के लिए भी मना किया। फिर भी कुछ लोगों ने चुपचाप उनकी फोटो खिचीं। मजेदार बात ये है कि प्रीति का ये सीसीटीवी फुटेज फेसबुक पर शेयर करने वाले ने अपना नाम पुजारी अशोट भट्ट लिखा है।
हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रीति की दुआएं उनकी टीम के काम आएंगी? वैसे क्रिस गेल, केएल राहुल की बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
