चेन्नई को फाइनल में पहुंचाने वाले खिलाड़ी फैफ डुप्लेसिस ने कप्तान धोनी से की यह खास अपील
नई दिल्ली। आइपीएल 11 का पहला प्लेऑफ मैच हैदराबाद और चेन्नई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और मैच की पहली ही गेंद पर चाहर ने धवन को आउट कर दिया। इस मुकाबले में हैदाराबाद की टीम 139 रन ही बना सकी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम भी शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई, दरअसल हैदराबाद की धारदार गेंदबाजी के चलते एक छोर से चेन्नई के विकेट गिरते जा रहे थे। वहीं दूसरी छोर पह डुप्लेसिस टिके हुए थे। और शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई और फाइनल में भी पहुंचाया। एक समय ऐसा लग रहा था की चेन्नई की टीम यह मुकाबला हार जाएगा लेकिन डुप्लेसिस धीरे-धीरे अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे थे, और रन औसत को भी बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब हो की इस सीरीज में डुप्लेसिस आधे से ज्यादा मैचों में टीम से बाहर रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज में केवल 5 मैचों में ही हिस्सा लिया है। इस बेहद महत्वपूर्ण मैच में 67 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद प्लेसिस ने अपनी टीम के कप्तान धोनी से एक अपील भी की है।
डुप्लेसिस ने की धोनी से अपीलः पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में चेन्नई को सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले फैफ डुप्लेसिस ने कहा कि "मैच की अंतिम गेंद पर लगाया छक्का धोनी और उनके फैंस के लिए एक तोहफा था, वह अक्सर मैच के दौरान ऐसा करते हैं लेकिन आज मैंने उनके लिए ऐसा किया". चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से अंदर-बाहर होने वाले डुप्लेसिस ने अपने कप्तान से कहा कि मेरी यह पारी यह साबित करने के लिए काफी है कि मैं भी इनफॉर्म हूं और आशा करता हूं कि फाइनल में भी मुझे CSK टीम की ओर से माही खेलने का मौका देंगे। क्रिकेट जगत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 'चोकर्स' टैग मिला है लेकिन आईपीएल-2018 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि वो इस कंडीशन में चोक नहीं कर सकते। वो लुंगी गिडी की धारदार गेंदबाजी हो या फिर फैफ डुप्लेसिस की फाइनल में पहुंचने के लिए मैच जिताऊ पारी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
