मंगलवार को खेले गए पहले एकल मुकाबले में आदित्य जगताप को डेविड हेले के खिलाफ पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। जगताप ने यह मैच 7-11, 11-9, 11-9, 11-6 से जीता।
भारत को दूसरी जीत रामित टंडन ने दिलाई। रामित ने सैम हक्सटेबल को सीधे सेटों में 11-8, 11-7, 11-6 से पराजित किया। तीसरे मैच में हालांकि भारत को हार का सामना करना पड़ा।
रवि दीक्षित वेल्स के सैम फेनविक के खिलाफ पहला सेट 6-11 से हारने के बाद दूसरा सेट 11-7 से जीत चुके थे लेकिन चोट के कारण उन्हें मुकाबला अधूरा छोड़ना पड़ा।
अगले दौर में भारतीय लड़कों का सामना हॉलैंड से होगा। यह प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।