फार्मूला वन : ट्रूली पर लगी पेनाल्टी, हेमिल्टन को तीसरा स्थान (लीड-1)
फार्मूला-वन की आधिकारिक वेबसाइट 'फार्मूला वन डॉट कॉम' के मुताबिक रविवार को आयोजित मुख्य रेस का परिणाम निकलने के बाद हेमिल्टन चौथे स्थान पर थे लेकिन टोयोटा टीम के चालक जार्नो ट्रूली को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हेमिल्टन तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
ट्रूली ने तीसरा स्थान हासिल किया था लेकिन रेस के बाद आयोजकों ने पाया कि उन्होंने सेफ्टी-व्हीकल के ट्रैक पर रहते हुए हेमिल्टन को ओवरटेक किया था। इस कारण ट्रूली पर 25 सेकेंड की पेनाल्टी लगाई गई।
बहरहाल, 2009 सत्र की पहली रेस ब्राउन-मर्सडीज टीम के चालक जेनसन बटन के नाम रही। क्वालीफाईंग में पहला स्थान हासिल करने वाले बटन ने पूरे 10 अंक हासिल किए। ब्राउन टीम के ही चालक रुबेंस बारिकेलो दूसरे स्थान पर रहे। बारिकेलो ने क्वालीफाईंग में दूसरा स्थान हासिल किया था।
सत्र की पहली रेस पिछले बार के उपविजेता फेरारी टीम के फिलिप मासा के लिए निराशाजनक रही। क्वालीफाईंग रेस में छठा स्थान हासिल करने वाले मासा 45वें लैप के बाद रेस से बाहर हो गए। मासा सहित कुल चार चालक रेस पूरी नहीं कर सके।
भारतीय उद्योगपति विजय माल्या की टीम फोर्स इंडिया के चालक क्रमश: 10वें और 12वें स्थान पर रहे। ग्रीड पर 16वें स्थान से रेस की शुरुआत करने वाले ए़्रिडयन सुतिल ने 10वें स्थान पर रहे जबकि 15वें स्थान से शुरुआत करने वाले गियानकार्लो फिजिकेला ने 12वां स्थान हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications