DDvRR: बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 4 रनों से हराया
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 32वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला गया। जहां दिल्ली ने राजस्थान को 4 रनों से हरा दिया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए थे। ईश सोढ़ी की जगह डॉर्सी शॉर्ट को मौका दिया गया था। वहीं श्रेयस गोपाल की भी वापसी हुई। दिल्ली की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था, राहुल तेवतिया की जगह सहवाज नदीम को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था।
बारिश से प्रभावित मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 17.1 ओवर में 196 रन बनाए। हालांकि बारिश ने पीछा नहीं छोड़ा जिसके बाद फिर से स्कोर में संशोधन किया गया और राजस्थान को जीत के लिए 12 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर ने ताबड़तोड़ 26 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके बाद डॉर्सी शॉर्ट ने भी 25 गेंदों में 44 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के जाने के बाद राजस्थान फिर से स्कोर के करीब पहुंची। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी लेकिन वे केवल 10 रन ही बना पाए। कृष्णप्पा गौथम 6 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की टीम 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई।
यहां पढ़ें दिल्ली बनाम राजस्थान का LIVE CRICKET SCORE:-
राजस्थान की पारी-
- बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 4 रनों से हराया
- 141 के स्कोर पर राजस्थान का पांचवा विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी
- 118 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा। लगातार तीन छक्के लगाकर डॉर्सी शॉर्ट बने मैक्सवेल का शिकार, 25 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट
- 100 के स्कोर पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा। मुश्किल में राजस्थान की पारी, बेन स्टोक्स 1 रन बनाकर आउट
- राजस्थान को लगा दूसरा झटका, सैमसन 3 रन बनाकर आउट। 92 के स्कोर पर बोल्ट ने दिया झटका।
- 83 के स्कोर पर राजस्थान को लगा बड़ा झटका, 26 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए जोस बटलर। अमित मिश्रा की गेंद पर हुए स्टंप आउट।
- 18 गेंदों में बटलर ने जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में राजस्थान
- बारिश के बाद मैच शुरू, 12 ओवर में राजस्थान को बनाने होंगे 151 रन। 4 ओवर का पावर प्ले होगा। और अधिकतम 2 गेंदबाज तीन-तीन ओवर करा सकते हैं।
दिल्ली की पारी-
- बारिश के कारण फिर रुका मैच, 17.1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 196/6। बता दें कि ये मैच 18-18 ओवर का है।
- 196 के स्कोर पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा, मैक्सवेल 5 पर आउट। आर्चर ने लिया विकेट।
- 191 के स्कोर पर दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, शंकर 17 रन बनाकर आउट। उनादकट ने झटका विकेट।
- 29 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत, उनादकट ने झटका दूसरा विकेट। 172 के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा।
- 166 के स्कोर पर तूफानी पारी खेलकर आउट हुए श्रेयस अय्यर, 35 गेंदों में बनाए 50 रन
- 74 के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, पृथ्वी शॉ 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट। गोपाल ने किया आउट।
- पहले ही ओवर में गिरा दिल्ली का विकेट, कॉलिन मुनरो 0 पर आउट। कुलकर्णी ने लिया विकेट।
- बारिश के बाद मैच शुरू, बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स। पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो क्रीज पर
- बारिश रुकी। 9:30 पर शुरू होगा खेल, 18 ओवर का होगा मैच। 3 गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर करा सकते हैं।
- बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस कारण मैच देरी से शुरू होगा।
- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, शाहबाज नादीम, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डी आर्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कीपर), कृष्णप्पा गोथम, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
