नई दिल्ली। फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। इसी बीच एटलेटिको मैड्रिड ने सोमवार 18 जून को फ्रांस की विश्वकप टीम के साथ एक तिहरा अनुबंध किया है जिसमें शानदार स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिज़मैन और डिफेंडर लुकास हर्नान्डेज़ के साथ-साथ आधिकारिक तौर पर मिडफील्डर खिलाड़ी एएस मोनाको से मिडफील्डर थॉमस लेमर शामिल हैं।
"Estaréis hartitos por los comentarios que dicen si me voy, si me quedo, cuánto me dan... Pero la verdad es la que voy a decir ahora". #LaDecisión de @antogriezmann, hoy a las 21.15h SÓLO en @cero. pic.twitter.com/lZOb47itC6
— Movistar+ (@MovistarPlus) June 14, 2018
इस लीग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ये तीनो अनुबंध एटलेटिको के चीफ मिगेल एंगे गिल की मौजूदगी में किया गया, जो रूस के इस्ट्रिया शहर में फ्रांस के ट्रेनिंग बेस में पहुंचे थे। गौरतलब हो की फ्रांस के स्ट्राइकर ग्रिजमैन ने बृहस्पतिवार को एक डाक्यूमेंट्री शो के दौरान कहा था की वो बर्सिलोना के साथ नहीं जाकर अब केवल एटलेटिको के साथ रहना चाहते हैं। वहीं डिफेंडर हर्नान्डेज़ ने अपना अनुबंध 2024 तक बढ़ा लिया है और लेमर की अगर बात करें तो उन्होंने एटलेटिको के साथ जुड़े रहने के लिए कहा कि वो मेडिकल और कुछ मुद्दों पर ही डील हुई है।
वहीं अगर स्पेनिश मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो एटलेटिको ने अपने इतिहास की सबसे महंगी डील इस खिलाड़ी के साथ की है और करीब 70 मिलियन यूरो के साथ अनुबंध किया जो उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी बनाती है। गौरतलब हो कि इस अनुबंध को फ्रांस की ट्रेनिंग कैंप में अंजाम दिया गया जहां इस टीम के कोच डिडिएर डिसचैंप्स भी मौजूद रहे हैं।
गौरतलब हो की 27 वर्षीय ग्रिजमैन ने जुलाई 2014 में एटलेटिको को ज्वाइन किया था। खास बात रही की वो इस क्लब के लिए हर साल टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने पिछले महीने ओलंपिक डी मार्सेल पर यूरोपा लीग फाइनल में अपनी 3-0 से जीत दर्ज की थी। डिफेंडर हर्नान्डेज़, जिनके भाई थेओ ने पिछले साल एटलेटिको के कट्टर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड के लिए हस्ताक्षर किए, क्लब की युवा अकादमी के माध्यम से आए और 2014 में उन्होंने अपनी शुरुआत की।
देखें तस्वीरेंः