मलिक को लंकाशायर के लिए खेलने की अनुमति मिली
समाचार पत्र 'द डान' के मुताबिक पीसीबी के प्रवक्ता नदीम सरवर ने कहा, "हमने मलिक को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी है।"
इस साल के शुरू में पीसीबी ने अनुशासनहीनता के आरोप में मलिक समेत सात खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मलिक पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मलिक ने अपने निलंबन और जुर्माने के खिलाफ पीसीबी के अधिकारी इरफन कादिर समक्ष एक अपील दायर की है। मलिक की अपील पर शनिवार को सुनवाई होनी है।
सरवर ने कहा, "निलंबित खिलाड़ी घरेलू किक्रेट और विदेशों में कहीं भी खेल सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने गेंदबाज राणा नावेद को काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है और मलिक का मामला भी उसी के समान है।"
मलिक ने पिछले महीने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है।
बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद मलिक ने कहा कि वह इंग्लैण्ड में खेल का भरपूर आनंद लेंगे।
मलिक ने कहा, "जब लंकाशायर ने मुझसे खेलने के लिए संपर्क किया तो मैंने हां कहने में बिल्कुल संकोच नहीं किया। मुझे इंग्लैण्ड में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है और लंकाशायर के लिए खेलना सम्मानजनक बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications