फीफा विश्व कप : ब्राजील और हॉलैंड की भिड़ंत से शुरू होगा क्वार्टर दौर
यह मुकाबला दो जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से पोर्ट एलिजाबेथ के नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम में होगा।
इसी दिन भारतीय समयानुसार रात 12.00 बजे से दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे और अफ्रीकी देश घाना की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में होगा।
तीन जुलाई को केपटाउन के ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेटीना और जर्मनी की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
दिन के दूसरे मुकाबले में रात 12.00 बजे से पराग्वे और यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन की टीमें जोहांसबर्ग के एलिस पार्क स्टेडियम में भिड़ेंगी।
पहला सेमीफाइनल छह जुलाई को केपटाउन में शाम साढ़े सात बजे से और दूसरा सात जुलाई को डरबन में इसी समय पर खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 11 जुलाई को सॉकर सिटी स्टेडियम में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications