इसाक आईसीसी के उपाध्यक्ष नामांकित
पिछले दिनों आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड को इन दोनों देशों ने संयुक्त रूप से नामांकित किया था। परंतु भारत और टेस्ट खेलने वाले पांच अन्य देशों ने हावर्ड के नामांकन का खुलकर विरोध किया था। इस वजह से आईसीसी में अहम भूमिका निभाने का हावर्ड का सपना टूट गया था। इसके बाद दोनों देशों की ओर से न्यूजीलैंड सर जॉन को नामांकन करने की बात कही गई थी। परंतु उन्होंने इस पद के लिए वक्त न निकाल पाने की बात कही।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि आस्ट्रेलियाई बोर्ड की सहमति से इसाक को शुक्रवार देर रात नामांकित किया गया। इसाक के नई जिम्मेदारी संभालने के बाद एनजेडसी को अब नए अध्यक्ष की जरूरत होगी। ऐसे में नया अध्यक्ष चुनने के लिए एनजेडसी के कार्यकारी बोर्ड ने पहल शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि हावर्ड का नामांकन खारिज होने के बाद आईसीसी ने इन दोनों देशों से अगला नामांकन 31 अगस्त तक करने के लिए कहा था। पिछले दिनों सिंगापुर में हुई आईसीसी की बैठक के दौरान भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने हावर्ड का विरोध किया था जिसके बाद उनका नामांकन खारिज हो गया था। इसी बैठक में शरद पवार ने आईसीसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications