फीफा वर्ल्ड कप 2018: इंग्लैंड की फुटबॉल टीम पर दिखा कबड्डी का जादू, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल का शोर अब थम चुका है, चेन्नई ने इस सीरीज पर कब्जा करके इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। अब सभी खेल प्रेमियों की नजर 14 जून से शुरू हो रही फीफा विश्वकप पर है। गौरतलब हो की रूस में शुरू हो रहे इस फीफा विश्वकप में दुनिया भर की 32 टीमें भाग लेंगी और करीब एक महीने यह विश्वकप चलेगा। ऐसे में अब इसकी तैयारियां भी जोरों पर है। इससे पहले भारत में प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत भी होने जा रही है, जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 30 और 31 मई को मुंबई में होनी है, लेकिन अब कबड्डी का असर फुटबॉल खिलाड़ियों के ऊपर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर वायरल हुई जिसमें इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम भी अपने वॉर्म अप में कबड्डी खेलती दिख रही थी।
Loooool England players doing Kabaddi, World Cup starts in less than 2 weeks ffs pic.twitter.com/jHpkT39mkD
— JS (@jun_jun88) May 29, 2018
वायरल हुआ वीडियोः 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप से पहले फुटबॉल की सभी टीमें खासा मेहनत करती नजर आ रही हैं। ऐसे में हैरी केन की अगुवाई में इंग्लैंड फुटबॉल टीम रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के दौरान अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहेगी, इसलिए पूरी टीम मैदान में खूब पसीने बहा रही है और इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस के लिए कबड्डी का खेल चुना। इंग्लैंड के खिलाड़ी वॉर्म-अप के दौरान इस पारंपरिक भारतीय खेल को खेलते दिखे। गौरतलब हो की देश की सबसे बड़ी लीग में से एक प्रो कबड्डी लीग छठे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को करेगा। इसमें भारत सहित करीब 14 देशों के 422 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
