राइफल के साथ इस क्रिकेटर ने शेयर की फोटो, लोगों ने पूछा, करने क्या जा रहे हो?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल का क्रिकेट करियर भले ही लगभग खत्म होने की कगार पर हो लेकिन वे अभी भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मुनाफ ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग 7 साल पहले खेला था। वहीं आईपीएल में भी वे पिछले साल गुजरात लॉयन्स की तरफ से खेलते नजर आए थे लेकिन इस बार उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
हालांकि क्रिकेट से दूर मुनाफ सोशल मीडिया पप सुर्खियां बटोर रहे हैं। मूल रूप से गुजरात के भरूच के रहने वाले मुनाफ पटेल ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो राइफल हाथ में लिए नजर आए। मुनाफ पटेल के साथ फोटो में छह अन्य परिचित भी हैं। सभी के हाथ में बंदूक है। मुनाफ ने अपने फोटो पोस्ट के साथ लिखा, "क्या आप तैयार हैं।"
मुनाफ के इस पोस्ट पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खुद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने लिखा, "कहां जा रहे हो" इसपर मुनाफ पटेल ने लिखा, "कुछ नया करने" आपको बता दें कि मुनाफ पटेल ने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मट में खेला है। वे साल 2011 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा आईपीएल का ओपनिंग सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी मुनाफ पटेल खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
